![]() |
Swami Vivekananda quotes |
स्वामी विवेकानंद का जन्म 1863 में कलकत्ता में हुआ था। ये एक भारतीय मॉन्क (भिक्षु) थे और इन्होंने ही पश्चिमी दुनिया में हिंदू धर्म और योग की शुरुआत की थी। वह 19वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी रामकृष्ण के शिष्य थे और छोटी सी उम्र में ही एक हिंदू साधु बन गए थे। उन्हें 1893 में शिकागो में दिए गए उनके भाषणों के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने सार्वभौमिक आध्यात्मिकता के विचार और विभिन्न धर्मों के बीच सहिष्णुता और समझ के महत्व के बारे में बात की थी। स्वामी विवेकानंद एक महान वक्ता और साथ ही भारत में महिलाओं और निचली जातियों के लोगों की शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक भी थे। उन्होंने 1897 में एक हिंदू आध्यात्मिक और मानवीय संगठन "रामकृष्ण मिशन" की स्थापना भी की। यदि आप स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से बहुत प्रभावित हैं और उनके विचारों को पढ़ना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लाए हैं swami vivekananda quotes in hindi और swami vivekananda motivational quotes in hindi आशा है कि आपको ये विवेकानंद जी के सुविचार पसंद आयेंगे।
Swami Vivekananda Thoughts in Hindi|स्वामी विवेकानंद सुविचार
1. उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।
2. जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।
3. अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करो और अपने पूरे शरीर को उस एक लक्ष्य से भर दो और हर दूसरे विचार को अपनी ज़िन्दगी से निकाल दो यही सफ़लता की कुंजी है।
4. अनुभव ही आपका सर्वोत्तम शिक्षक है। जब तक जीवन है, सीखते रहो।
5. हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं।
6. आशा की ज्योति जलाए, निराशा और अंधकार में न डूबे रहें। निरंतर प्रयत्न करते रहें, और हमेशा प्रसन्न रहें।
7. तुम अपनी मंजिल को तो रातों-रात नहीं बदल सकते परंतु अपनी दिशा को रातों रात बदल सकते हैं।
8. किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आये, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
9. लगातार अच्छे विचार सोचते रहना ही, बुरे विचारों को दबाने का एकमात्र तरीका है।
10. अपने जीवन में जोखिम ले, यदि आप जीतते हैं,तो नेतृत्व करते हैं, यदि आप हारते हैं, तो आप दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।
0 Comments