![]() |
Mahatma Gandhi quotes |
महात्मा गांधी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे और इन्हे देश में राष्ट्रपिता का दर्जा भी दिया गया है। इन्हे ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत में किए गए कई अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलनों का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। महात्मा गांधी अहिंसा में विश्वास करते थे, और विरोध के साधन के रूप में हमेशा अहिंसक आंदोलनो का इस्तेमाल करते थे। 1948 में नाथू राम गोडसे नामक एक हिंदू राष्ट्रवादी ने गांधी जी की हत्या कर दी। वह भारत और दुनिया भर में अपने अहिंसक और सत्याग्रह जैसे विचारों के कारण आज भी जिंदा हैं। आज हम कुछ ऐसे Mahatma Gandhi quotes in hindi लाए हैं, जो महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हैं।
Mahatma Gandhi quotes in hindi|Gandhi jayanti 2023
1. आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगा।
2. निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।
3. व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
4. कुछ लोग सफलता के केवल सपने देखते हैं जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।
5. स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है, स्वयं को दूसरों की सेवा में खो दो।
6. जहाँ प्रेम है वहां जीवन है।
7. आप आज जो करते हैं उस पर आपका भविष्य निर्भर करता है।
8. कायरता से कहीं ज्यादा अच्छा है, लड़ते-लड़ते मर जाना।
9. जब भी आपका सामना किसी विरोधी से हो, उसे प्रेम से जीतें।
10. खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।
0 Comments