Advertisement

Gautam Buddha Quotes in Hindi | Buddha Quotes on Karma

Budha quotes on karma
Gautam Buddha Quotes

गौतम बुद्ध का जीवन परिचय: गौतम बुद्ध का प्रारंभिक नाम सिद्धार्थ था और इनका जन्म लुंबिनी नेपाल में 563 ईसा पूर्व में हुआ था। इनके पिता शुद्धोधन शाक्य गढ़ के मुखिया थे। एक बार सिद्धार्थ बाहर भ्रमण करने के लिए निकलते हैं तो वह चार दृश्यों को देखते हैं:

  • एक बूढ़ा व्यक्ति
  • एक शव
  • एक बीमार व्यक्ति और
  • एक सन्यासी

यह सब देखकर सिद्धार्थ के मन में कई प्रश्न उठे जैसे: कोई बूढ़ा क्यों होता है? किसी की मृत्यु क्यों होती है? लोग बीमार क्यों होते हैं और ये सन्यासी इतना खुश क्यों है? इत्यादि।

इन्हीं सभी प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए सिद्धार्थ अपना घर त्याग देते हैं और निकल जाते हैं इन प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए। कहा जाता है कि बोधगया(बिहार) में एक वृक्ष के नीचे कई दिनों की कड़ी तपस्या के बाद गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसके बाद से सिद्धार्थ को गौतम बुद्ध या महात्मा बुद्ध के नाम से जाना जाने लगा। महात्मा बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना भी की। और दुनिया भर में अपने विचारों को लोगों तक पहुंचाया। इनके कई अनुयाई भी हुए जिन्होंने महात्मा बुद्ध के इस दुनिया से जाने के पश्चात उनके विचारों को दुनिया भर में फैलाने का कार्य किया।

अब 10 ऐसे good morning buddha quotes की बात करते हैं जिनको पढ़कर आप एक अच्छी सुबह की शुरुआत कर सकते हैं।


Buddha Quotes on Karma|महात्मा बुद्ध के 10 उपदेश

1. अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें। दूसरों पर निर्भर ना रहे।


2. तीन चीजें लंबे समय तक छिप नहीं सकतीं – सूर्य, चंद्रमा और सत्य।


3. शांति अन्दर से आती है, इसे बाहर मत ढूंढो।


4. बुद्धि तो संदेह करती है, भरोसा करना केवल हृदय जानता है।


5. अपनी इंद्रियों को वश में करना सफलता की पहली सीढ़ी है।


6. शांति और क्रोध के मध्य जो अवस्था है, वह ध्यान है।


7. हजार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है। लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है, वही सच्चा विजयी है।


8. मनुष्य जन्म से नहीं बल्कि, कर्म से शूद्र और ब्रम्हाण होता है।


9. मनुष्य क्रोध को प्रेम से, पाप को सदाचार से, लोभ को दान से और झूट को सत्य से जीत सकता है।


10. अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केन्द्रित करों।

Also read: Buddha Quotes

Post a Comment

0 Comments